Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में अब 31 अक्तूबर व 1 नवंबर को रहेगा अवकाश

दीपावली की छुट्टी को लेकर सचिवालय संघ का दबाव काम आया। उत्तराखंड शासन ने अब 1 नवंबर को भी सार्वजनिक अवकाश को लेकर आदेश जारी कर दिया है। एक दिन पहले ही शासन ने 31 अक्टूबर को छुट्टी घोषित करते हुए 1 नवंबर को कार्यालय खुलने का आदेश जारी किया था। जिसके बाद राज्य कर्मचारियों में सचिवालय संघ को लेकर नाराजगी दिखाई दे रही थी। इसके बाद अब सचिवालय संघ की मांग के बाद शासन ने मुख्यमंत्री के अनुमोदन से 1 नवंबर के लिए भी छुट्टी का आदेश किया है। उत्तराखंड में दीपावली की छुट्टी 31 अक्टूबर के साथ ही अब 1 नवंबर को भी रहेगी। दरअसल इस बार दीपावली के दिन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। 31 अक्टूबर के साथ 1 नवंबर को भी दीपावली का दिन होने की बात कही जा रही थी। हालांकि राज्य सरकार ने एक नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी घोषित की थी लेकिन इसी असमंजस के कारण उत्तराखंड सचिवालय संघ ने 31 अक्टूबर को भी छुट्टी की मांग की थी। उत्तराखंड सचिवालय संघ की इसी मांग को देखते हुए शासन ने 31 अक्टूबर को छुट्टी घोषित की लेकिन एक नवंबर की छुट्टी को कैंसिल कर दिया

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- अब जनता की शिकायतों पर नहीं चलेगी हीलाहवाली, CM धामी ने सख्त निर्देश दिए

More in उत्तराखण्ड

Trending News