Connect with us

कुमाऊँ

पत्रकार आनंद नेगी के निधन पर एनयूजे उत्तराखंड ने व्यक्त किया शोक

हल्द्वानी। रानीखेत,भिकियासैंण निवासी वरिष्ठ पत्रकार आनंद नेगी के आकस्मिक निधन पर पत्रकारों ने गहरा दुख व्यक्त किया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर शोक व्यक्त किया। बुधवार को यहां नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक की उपस्थिति में सभी पत्रकारों ने आनंद नेगी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा की आनंद नेगी के परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने के लिए प्रदेश सरकार से मांग की जायेगी। शोक व्यक्त करने वालों में पत्रकार डॉ दिनेश जोशी, दया जोशी,संदीप पांडेय, महेंद्र सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह मौर्य,देवेंद्र मेहरा,अरशद अली, भास्कर मिश्रा,राजकुमार केसरवानी,अंकुर सक्सेना,बसंत जोशी, ईश्वरी दत्त भट्ट, धर्मानंद खोलिया,हेम चन्द्र लोहनी,पूरन रूवाली, विजय गुप्ता,भानु बोरा, अशोक गुलाटी, नरेंद्र मेहरा,शंकर दत्त पाण्डेय, ए के बत्रा समेत कई पत्रकार मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News