Connect with us

कुमाऊँ

गणतन्त्र दिवस पर चम्पावत के एक पुलिस अधिकारी को राष्ट्रपति पुलिस पदक,6 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को राज्यपाल पुलिस पदक से किया जायेंगा सम्मानित

भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रत्येक वर्ष गणतन्त्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा सराहनीय सेवाओ के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किये जाने की घोषणा की जाती है। राज्यपाल द्वारा सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य करने के लिए राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट / सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से सम्मानित किये जाने की घोषणा की जाती है।

विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी गणतन्त्र दिवस-2022 के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा जनपद चम्पावत के रमेश चन्द्र भट्ट उप निरीक्षक वि.ना.पु. थाना टनकपुर को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी है। राज्यपाल उत्तराखण्ड द्वारा जनपद चम्पावत के 06 पुलिस अधिकारियों /कर्मचारियों को सराहनीय कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है। गणतन्त्र दिवस के अवसर पर अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा पुलिस मुख्यालय देहरादून में सभी अधिकारियो/कर्मचारियो को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया जायेगा।

राज्यपाल सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्राप्त करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी इस प्रकार है।
01-अशोक कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत
02-उप.नि.सुरेन्द्र सिंह खड़ायत प्रभारी साईबर सैल चम्पावत
03-उप.नि. जयपाल सिंह कोतवाली चम्पावत
04-उप.नि.वि.रमेश चन्द्र भट्ट थाना टनकपुर
05-आरक्षी भुवन पाण्डेय,सर्विलांस सैल चम्पावत
06-आरक्षी शाकिर अली थाना टनकपुर

संवाददाता:- गौरव शर्मा टनकपुर

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News