Connect with us

गढ़वाल

धार्मिक स्थल बनाने को लेकर दो पक्षों में पथराव, पुलिसकर्मी भी हुए चोटिल

धार्मिक स्थल बनाने को लेकर दो पक्षों में लड़ाई के बाद पथराव होने की खबर सामने आयी है, बता दे कि मामला रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र का है यहां के कुमराड़ा गांव में धार्मिक स्थल बनाने को लेकर दो पक्षों में लड़ाई होने के बाद पथराव हुआ है। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।

जानकारी के मुताबिक कुमराड़ा गांव में सरकारी भूमि पर धार्मिक स्थल बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ संघर्ष के दौरान जमकर पथराव हुआ इसी बीच सूचना पर मंगलौर कोतवाली पुलिस भी पहुंची। पुलिस पर भी आक्रोशित भीड़ ने पथराव कर दिया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई लोग और पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए जमकर लाठी भांजी । मौके पर अभी भी तनाव की स्थिति बनी है। अभी भी मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौजूद हैं। गांव में एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। मौके पर एएसडीएम पूरण सिंह राणा व सीओ मंगलौर पंकज गैरोला मौके पर पहुंचे हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in गढ़वाल

Trending News