Connect with us

कुमाऊँ

धामी की ऐतिहासिक विजय पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने हर्ष व्यक्त कर मिष्ठान वितरण किया

रानीखेत संवाददाता – उत्तराखंड के उपचुनाव में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 55025 मतों से ऐतिहासिक विजय हासिल की। इस उप चुनाव में कोई भी विपक्षी दल अपनी जमानत तक नहीं बचा पाया। इसी ऐतिहासिक विजय पर हर्ष व्यक्त करते हुए रानीखेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सुभाष चौक में शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं चंपावत एवं प्रदेश के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देकर शुभकामनाएं प्रेषित की एवं मिष्ठान वितरण किया साथ ही वक्ताओं ने कहा कि भाजपा शासन में प्रदेश एवं राष्ट्र निरंतर विकास की ओर अग्रसारित है, कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष विमल भट्ट द्वारा किया गया एवं अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल द्वारा की गईl

इस अवसर पर उपाध्यक्ष छावनी परिषद मोहन नेगी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री नरेंद्र रौतेला, जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष मदन सिंह मेहरा, पूर्व जिला अध्यक्ष दीप भगत, पूर्व नगर अध्यक्ष हंसादत्त बावड़ी, विनोद भार्गव, प्रदेश महिला मोर्चा सह मीडिया प्रभारी विमला रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता देवी दत्त पांडे, महिला मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी दीप्ति बिष्ट, मंत्री विनोद कुमार, पूरन सिंह बिष्ट, नंदन कुमार, मनोज पांडे, गोलू कुमार सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News