Connect with us

उत्तराखण्ड

दीपावली की रात हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा… टेंट हाउस में लगी भीषण आग, जिंदा जले तीन कर्मचारी

दीपावली की रात हल्द्वानी में भीषण अग्निकांड हो गया। नवाबी रोड पर कुमाऊं टेंट हाउस में सो रहे तीन कर्मचारी जिंदा जल गए। आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। दमकल की पांच गाड़ियों ने तीन घंटे बाद आग पर काबू पा लिया था। देर रात तक पुलिस-प्रशासन और दमकल कर्मी मौके पर मौजूद रहे।

नवाबी रोड पर गिरीश हेडिया का कुमाऊं टेंट हाउस और गोदाम है। जहां पर 30 से 40 कर्मचारी काम करते हैं। रविवार को अधिकांश कर्मचारी दीपावली मनाने के लिए घर गए थे जबकि छह कर्मचारी यहीं रह गए थे। इसमें से रामनगर के मालधनचौड़ निवासी रविन्द्र, कृष्ण कुमार और धारी निवासी रोहित पुरी टेंट हाउस के अंदर ही सो गए थे। बाकी तीन बाहर सोए हुए थे। रात 12 बजे टेंट हाउस में अचानक आग लग गई।

दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
आसपास के लोगों ने आग की लपटें उठती हुई देखीं और सूचना टेंट हाउस स्वामी व अग्निशमन विभाग को दी। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। तीनों कर्मचारी आग की लपटों में घिर गए। इधर, दमकल की पांच गाड़ियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। घटना के बाद टीम अंदर पहुंची और तीन कर्मचारियों के जले शव बरामद किए। पूरा टेंट हाउस आग की भेट चढ़ चुका है।

घटना की वजह का लगाया जा रहा पता
मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसपी सिटी हरबंस सिंह और सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धौनी और सीएफओ गौरव भी पहुंच गए थे। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नंदा राजजात के पड़ाव वाण को मिलेगी बड़ी सौगात!, 1.36 करोड़ से बनेगी पार्किंग, 84 वाहन होंगे पार्क
Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News