Connect with us

Uncategorized

माघ पूर्णिमा के अवसर पर हर की पैड़ी में उमड़ा आस्था का सैलाब



देशभर में आज माघ पूर्णिमा 2024 का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन का हिंदू धर्म में खासा महत्व है। इस दिन गंगा में स्नान को महत्वपूर्ण माना जाता है। माघ पूर्णिमा के अवसर हरिद्वार में हर की पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी है।


माघ पूर्णिमा के अवसर पर हरिद्वार के सभी घाटों पर भक्त आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। शनिवार सुबह से ही घाटों पर भक्तों का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाने के बाद दान कर रहे हैं और भोजन भी करा रहे हैं।

haridwar
शुक्रवार से ही हरिद्वार में जुटने लगे थे लोग
माघ पूर्णिमा के अवसर पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए लोग एक दिन पहले से ही हरिद्वार में जुटने लगे थे। शुक्रवार से ही हरिद्वार के गंगा घाटों पर खासा भीड़ दिखाई दे रही थी। दूसरे जिलों व पड़ोसी राज्यों से श्रद्धालुओं का शुक्रवार सुबह से ही हरिद्वार पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

haridwar
माघ पूर्णिमा पर स्नान करने का है खासा महत्व
आपको बता दें कि हिंदू मान्यता के अनुसार माघ पूर्णिमा पर स्नान का खास महत्व है। माघ पूर्णिमा पर स्नान करने वाले जातकों को सौभाग्य के साथ ही संतान सुख की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर जो भी गंगा में स्नान करता है या फिर मां गंगा के मंत्र का जाप करने से सारे कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News