Connect with us

उत्तराखण्ड

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दुष्कर्म का एक और आरोपी गिरफ्तार

जनपद रुद्रप्रयाग में राजस्व पुलिस से नियमित पुलिस को हस्तांतरित हुए दुष्कर्म के अभियोग को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने मामले की विवेचना के आदेश कोतवाली रुद्रप्रयाग में नियुक्त महिला उपनिरीक्षक से किये जाने के निर्देश जारी किये गये। विवेचक द्वारा विवेचना ग्रहण कर पूर्व विवेचक द्वारा की गयी कार्यवाही का पुनरावलोकन कर व तथ्यों के आधार पर जांच प्रारम्भ की गयी। पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के प्रभावी पर्यवेक्षण में इस अभियोग के सफल निस्तारण हेतु कोतवाली रुद्रप्रयाग के स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानों में दबिश देकर दिनांक 03 सितम्बर 2023 की सांयकाल एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

भगवान सिंह पुत्र राम सिंह, निवासी ग्राम धारकुड़ी, पोस्ट कोट बांगर, जिला रुद्रप्रयाग (उम्र 39 वर्ष)

जनपद पुलिस के स्तर से अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें -  बद्रीनाथ हाइवे खोलने में जुटे मजदूरों के ऊपर पहाड़ी से गिरे बोल्डर, इस तरह बचाई जान

More in उत्तराखण्ड

Trending News