Connect with us

कुमाऊँ

बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक की मौत

हल्द्वानी। काठगोदाम से हावड़ा जा रही है बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस एवं आरपीएफ ने अपने स्तर से जांच प्रारंभ कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार काठगोदाम से हावड़ा को जाने वाली 0 30 20 बाघ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से गौला नदी में कार्य करने वाले मजदूर की कटकर दर्दनाक मौत हो गई मृतक की शिनाख्त विनय गिरी पुत्र बंसी गिरी निवासी बेतिया पश्चिमी चंपारण के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से जैसे ही ट्रेन लालकुआं की ओर बढ़ी तभी उक्त युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल ने जांच प्रारंभ कर दी है। प्रथम चरण में पायलट के अनुसार युवक ट्रेन के आगे तेजी से आया और आकर लेट गया जिससे यह घटना घटी। इस घटना के कारण ट्रेन करीब 10 मिनट तक घटनास्थल पर खड़ी रही ।

यह भी पढ़ें -  सड़क किनारे मिला युवक का शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News