Connect with us

कुमाऊँ

व्यापारियों के हित में खोलें बाजार,आर्थिक पैकेज का ऐलान करे सरकार-मनोज तिवारी

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि इस कोविडकाल में सुरक्षा की दृष्टि से लागू लाकडाऊन में व्यापारियों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब होती चली जा रही है।ऐसे में आवश्यकता है कि सरकार इन सब के बारे में भी सोचे और एक स्पष्ट रणनीति बनाते हुए ऐसी रूपरेखा तय करे ताकि इनका रोजगार भी चल सके।श्री तिवारी ने कहा कि जहां सब्जी,दूध इत्यादि आवश्यक सामग्री की दुकाने प्रतिदिन निश्चित समय के लिए खुल रही हैं ऐसे में अन्य कपड़े,जूते,बर्तन सहित अन्य छोटी बड़ी सभी दुकाने भी फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए सायं 5 बजे तक खोली जाए ताकि व्यापारियों को हो रहे लगातार नुकसान पर कुछ हद तक अंकुश लग सके।

उन्होंने कहा कि वर्तमान के हालात में बड़े व्यवसायी,मध्यम श्रेणी के दुकानदारों,फड़ व्यवसाईयों सहित छोटा मोटा व्यवसाय करने वाले सभी दुकानदार बेहद बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहे हैं।ऐसे में प्रदेश सरकार का ये दायित्व है कि एक स्पष्ट रणनीति बनाते हुए व्यवसाईयों को एक राहत पैकेज दे।इसके साथ ही श्री तिवारी ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर व्यापारियों को राहत देते हुए प्रदेश सरकार सभी व्यापारियों के अप्रैल से सितम्बर तक छ: माह के बिजली एवं पानी के बिलों को माफ करे।उन्होंने जिला पंचायत एवं नगर पालिका से भी निवेदन किया कि जिन दुकानदारों की दुकाने नगरपालिका एवं जिलापंचायत के स्वामित्व में हैं उनका एक साल का किराया माफ किया जाए।

श्री तिवारी ने कहा कि आज बाजार बन्द होने से बड़े,मध्यम तथा लघु व्यवसाईयों की कमर पूरी तरह टूट चुकी है।अतः प्रदेश सरकार कोविड गाईडलाईन का पालन करते हुए पूरी बाजार प्रतिदिन सायं 5 बजे तक खोलने का निर्णय ले जिससे कि व्यापारियों को भी राहत मिले और बाजार में भी भीड़ ना हो।श्री तिवारी ने कहा कि अनेक ऐसे भी फड़ व्यवसायी हैं जो प्रतिदिन अपने लिए जीविकापार्जन करते हैं तथा प्रतिदिन की कमाई से अपने परिवार का गुजर बसर करते हैं।उनके पास कोई जमा पूंजी नहीं होती।प्रदेश सरकार को ऐसे फड़ व्यवसाईयों के बारे में भी आज प्राथमिकता के आधार पर सोचना होगा।

यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

श्री तिवारी ने कहा कि नगरपालिका बाजार खुलने पर इन फड़ व्यवसाईयों के शुल्क की जो पर्ची काटती है उसे भी कम से कम छ माह तक माफ करे ताकि इन फड़ व्यवसाईयों को भी थोड़ी राहत मिल सके।उन्होंने प्रदेश सरकार से भी मांग की है कि इन फड़ व्यवसाईयों के लिए अलग से एक नीति बनाकर इन्हें सहायता राशि दी जाए जिससे कि ये पुनः अपनी जिन्दगी सुचारू रूप से चला पाएं।श्री तिवारी ने यह भी मांग की है कि इस कोरोनाकाल में जितने भी व्यापारियों ने बैंक से ऋण लिया है उनके ऋण का छ: माह का ब्याज माफ किया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News