Connect with us

कुमाऊँ

बिन्दुखत्ता में हुआ कुमाऊं वाटर पार्क का शुभारंभ

बिन्दुखत्ता। नवरात्रि के पहले दिन इंद्रा नगर -1 बिन्दुखत्ता में कुमाऊँ वाटर पार्क का विधिवत शुभारंभ किया गया।
अब आपको गर्मियों में वाटर पार्क का मजा लेना है तो कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। बिन्दुखत्ता में खुल गया है कुमाऊं वाटर पार्क।

शुभारंभ अवसर पर आज मुख्य अतिथि के रूप में वेरीपडाव, लष्मी अष्टभुजा मंदिर के महामंडलेश्वर यति जी महाराज ,पूर्व कैविनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व दर्जा मंत्री हेमन्त द्विवेदी,पूर्व ब्लॉक प्रमुख शंध्या डालाकोटी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेन्द्र बोरा ,जिला पंचायत सदस्य मोहन सिंह बिष्ट ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह चौहान,बिन्दुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद कलौनी सहित सभी लोगो द्वारा वाटर पार्क का विधिवत शुभारंभ किया गया। क्षेत्र के सभी जन प्रतिनिधियों एवं आम जनता ने इस मौके पर वाटर पार्क का आनन्द लिया और वाटर पार्क के संचालक लक्की जोशी व मदन तुलेड़ा के द्वारा सभी का स्वागत व अभिनन्दन किया गया।

प्रेम सिंह दानू

Ad
यह भी पढ़ें -  डम्पर की चपेट में आने से युवती की मौत, चालक गिरफ्तार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News