Connect with us

उत्तराखण्ड

दो जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, अन्य जिलों में भी जमकर बरसेंगे मेघ

उत्तराखंड के दो जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से कुमाऊं के बागेश्वर और चंपावत जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में शनिवार के लिए येलो अलर्ट है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने बागेश्वर और चंपावत के अधिकतर हिस्सों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश के आसार जताए हैं। जबकि, अन्य जिलों में भी गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

More in उत्तराखण्ड

Trending News