Connect with us

उत्तराखण्ड

दुग्ध संघ और राज्य सहकारी बैंक के पूर्व अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच के दिए गए आदेश

देहरादून। दुग्ध संघ और राज्य सहकारी बैंक के पूर्व अधिकारियों के खिलाफ शासन ने विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। विजिलेंस ने गोपनीय शिकायत के आधार पर इनकी प्राथमिक जांच की थी। इस क्रम में सतर्कता समिति ने बुधवार को विजिलेंस जांच के आदेश दे दिए हैं।

शासन से मिली जानकारी के अनुसार, देहरादून दुग्ध संघ के पूर्व प्रभारी महाप्रबंधक मानसिंह पाल के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं की गोपनीय शिकायत मिली थी। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के भी आरोप थे। विजिलेंस ने करीब डेढ़ माह तक इस मामले की गोपनीय जांच की थी।

इसके अलावा राज्य सहकारी बैंक के पूर्व महाप्रबंधक दीपक कुमार के खिलाफ इसी प्रकार की शिकायत मिली थी।दोनों अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिक जांच कर विजिलेंस ने विस्तृत जांच के लिए शासन से आदेश मांगा था।

इसी क्रम में बुधवार को मुख्य सचिव डॉ एसएस संधु के अध्यक्षता में सतर्कता समिति की बैठक हुई। इसमें दोनों अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश दे दिए गए हैं। डायरेक्टर विजिलेंस अमित सिन्हा का कहना है कि अभी लिखित आदेश नहीं मिले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News