Connect with us

कुमाऊँ

पं दीनदयाल उपाध्याय विज्ञान ग्राम संकुल परियोजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्टर-पार्वती देवी
देवीधुरा। दीनदयाल उपाध्याय विज्ञान ग्राम संकुल परियोजना द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें तीन ग्राम सभा देवीधुरा,कनवाड, ढरौज के स्वयं सहायता समूहों की 150किसान महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

कोडिनेटर देवेन्द्र सिंह ने किसान महिलाओं से कृषि से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली और गांव के परिवारों का सर्वेक्षण किया। इस दौरान किसान महिलाओं ने कृषि से संबंधित समस्याओं को बताया जिसमें जंगली जानवरों में बंदर, लंगूर, लोमड़ी, सूअर आदि की समस्याओ को रखा।

महिलाओं ने बताया की आजीविका में हम लोग बकरी पालन और अचार जूस का उत्पान भी कर रहे हैं।condinetar देवेन्द्र सिंह ने बताया की चम्पावत जिले को मुख्यमंत्री द्वारा आदर्श जिले के रूप में विकसित करना के लिए एक कार्य योजना तैयार की जा रही है। जिसके द्वारा यू कॉस्ट योजना बनाकर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। इसी के आधार पर सभी विभाग मिलकर चम्पावत जिले में एंप्रोमेंट सहयोग करेंगे। जिससे किसानों की आजीविका में वृद्धि होगी और रोजगार का मौका मिलेगा।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News