Connect with us

राजनीति

ध्रुव बने गोवा राज्यपाल के ओएसडी

हल्द्वानी। महाराष्ट्र व गोवा के महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने ध्रुव रौतेला को गोवा में अपना विशेष कार्याधिकारी नियुक्त किया है। रौतेला ने मंगलवार को गोवा के राजभवन में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। बता दें कि ध्रुव रौतेला मूल रूप से उत्तराखण्ड के जनपद नैनीताल के भीमताल निवासी है। श्री रौतेला ने अपने कैरियर की शुरूआत पत्रकार के तौर पर की थी। उन्होंने प्रिन्ट व इलेक्ट्राॅनिक मीडिया में लम्बे समय तक काम किया। इसके बाद वह पर्वत पुत्र की संज्ञा पा चुके भगत सिंह कोश्यारी के आदर्शों से प्रेरित होकर उनसे जुड गये। ध्रुव रौतेला बीएसएनएल समिति में नामित सदस्य भी रह चुके है। श्री कोश्यारी को अपना आदर्श मानने वाले श्री रौतेला छात्र जीवन से ही समाज सेवा और राजनीति में सक्रिय रहे। इसीलिए जनता के बीच उनकी लोकप्रियता बनी हुई है, राजनैतिक और गैरराजनैतिक संगठनों के लोग रौतेला की कार्यप्रणाली से प्रभावित रहे है। गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के विशेष कार्याधिकारी नियुक्त होने पर ध्रुव रौतेला को पत्रकारों के साथ ही राजनीतिक व गैर राजनीतिक दलों के लोगों के द्वारा बधाई दिए जाने का सिलसिला जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in राजनीति

Trending News