Connect with us

कुमाऊँ

हमारी संस्कृति हमारी पछाण जीवंत रहे :गुड्डू


गंगोलीहाट। बौराणी मेला महोत्सव समिति में पूर्व राज्य मंत्री खजान चन्द गुड्डू अतिथि रहे,विगत सांय समिति द्वारा उन्हें स्म्रति चिह्न भेंट कर माला तथा बैच पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान खजान चन्द गुड्डू ने ऐतिहासिक मसाल जुलूस में भाग लिया। गुड्डू ने मेले के दौरान बाल कलाकारों के रंगा रंग कार्यक्रम देखने के पर उन्हें पुरुस्कृत किया।

खजान चन्द गुड्डू ने पूरी बौराणी के क्षेत्र वासियों व समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह , सचिव जगत सिंह , कोषाध्यक्ष प्रमोद बोरा आदि का धन्यवाद किया। उन्होंने भगवान सेम देवता से प्रार्थना की समस्त क्षेत्र वासियों को सुख सम्रद्धि धन धैर्य दे , और हर वर्ष यह मेला इसी तरह निरन्तर चलता रहे सभी जनता का आपस में प्यार बना रहे, और खजान के साथ सोशल मीडिया सयोंजक हिमांशु आगरी ,पूर्व प्रधानाचार्य भगवान सिंह कठायत, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख पवन टम्टा, गोपाल मेहरा, पुर्व ग्राम प्रधान , दीपक उप्रेती , पंकज पिंटू ,भगवान सिंह भण्डारी,अनुज माही , राजेन्द्र प्रसाद, कुन्दन सिंह बोहरा, हेमन्त , निक्की , कमल , सूरज आदि महजूद रहे।

-दिनेश चन्द्र पंत

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News