Connect with us

कुमाऊँ

भाजपा नेताओं के अनर्गल बयानबाजी पर जताया रोष

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन चंद जोशी ने भाजपा नेताओं के अनर्गल बयानबाजी पर रोष व्यक्त करते हुए कहा की राजनेताओं को ऐसी भाषा बिल्कुल भी शोभा नहीं देती कोई कह देता है कि उत्तराखंड में ब्राह्मण शराब पिए बिना पूजा नहीं करते उत्तराखंड के एक करोड़ लोगों को छोड़कर संसद में बंगालियों के आरक्षण पर मांग उठा देते हैं और नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद पर बैठी महिला के प्रति असम्मान व्यक्त करते हुए अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करते हैं सैद्धांतिक मतभेद हमारे भी हैं लेकिन महिला के प्रति अशोभनीय भाषा कतई बर्दाश्त नहीं होगी ।

जोशी ने कहा यह इनकी घटिया मानसिकता को दर्शाता है । मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का हालिया बयानों ने प्रदेश की जनता को मायूस किया है। प्रदेश की जनता यह सोचने पर मजबूर है क्या ऐसी मानसिकता के लोग उत्तराखंड का कल्याण कर सकते हैं। भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा इन बातों को संज्ञान में नहीं लेना, भाजपा शीर्ष नेतृत्व पर भी प्रश्नचिन्ह लगाता है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व अगर गंभीर होता तो ऐसे लोगों को नेतृत्व नहीं दिया जाता जिनकी सोच इतनी घटिया हो ।वह अपने प्रदेश का क्या अपने घर का भी कल्याण नहीं कर सकते। मुझे उन कार्यकर्ताओं से बड़ी सहानुभूति है जो ऐसे वक्तव्य देने वाले नेताओं के समर्थन में नारे लगाते हुए कहते हैं कि नेताजी तुम संर्घष करो हम तुम्हारे साथ है।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News