Connect with us

कुमाऊँ

आतंकियों को मौत के घाट उतरने वाले पिथौरागढ़ के जवान को सेना मैडल से नवाजा जाएगा

पिथौरागढ़। भारतीय सेना के जांबाज नायक जीवन सिंह देऊपा को सेना मेडल से नवाजा जाएगा इन्होंने बीते साल अक्टूबर में जम्मू-कश्मीर में एक ऑपरेशन के दौरान आतंकवादी को मार गिराया था।नायक जीवन सिंह देऊपा पिथौरागढ़ के थल क्षेत्र के रहने वाले हैं। जब से उन्हें सेना मेडल दिए जाने की घोषणा हुई है, क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिवार वालों को बधाईयां मिल रही हैं।

ग्रामीणों ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया। जीवन सिंह देऊपा थल तहसील के मस्मोली गांव के रहने वाले हैं। वो 16 कुमाऊं रेजीमेंट का हिस्सा हैं। अक्टूबर 2020 में जीवन सिंह 50 राष्ट्रीय राइफल के साथ क्विक रिएक्शन टीम के सदस्य थे। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर बड़गाम के एक संयुक्त ऑपरेशन में एक आतंकवादी को बिना जनहानि के मार गिराया। आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान जीवन सिंह ने अदम्य साहस का परिचय दिया।

इसके लिए उन्हें सेना मेडल दिया जाएगा। भारतीय सेना ने 15 अगस्त को उन्हें सेना मेडल देने की घोषणा की।नायक जीवन सिंह के पिता दीवान सिंह देऊपा भी 5 गार्ड रेजीमेंट का हिस्सा रह चुके हैं। बेटे की उपलब्धि से पिता दीवान सिंह और माता भागीरथी देवी गदगद हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों ने कहा कि पहाड़ के जांबाज लाल जीवन सिंह ने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए आतंकवादी को मार गिराया। उन्हें सम्मान मिलने से सभी का गौरव बढ़ा है। आपको बता दें कि भारतीय सेना की 21 कुमाऊं रेजीमेंट के हवलदार गोकर्ण सिंह को भी मरणोपरांत सेना मेडल से सम्मानित किया जाएगा। बीते साल जम्मू-कश्मीर के बारामुला में आतंकियों से लोहा लेते वक्त हवलदार गोकर्ण सिंह शहीद हो गए थे। उन्होंने आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में अदम्य साहस का परिचय दिया था। गोकर्ण सिंह भी मूलरूप से पिथौरागढ़ के रहने वाले थे। अभी उनका परिवार नैनीताल में रहता है।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News