Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

पार्टी पर्यवेक्षक संयोगिता का जोरदार स्वागत, खजान गुड्डू की तारीफ की

गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। पार्टी पर्यवेक्षक श्रीमती संयोगिता सिंह आज यहां पहुँची,इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया। बता दें कि संयोगिता पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार विधानसभा गंगोलीहाट के पार्टी कार्यालय पर पहुची। जहाँ प्रातः 8:00 बजे काँग्रेसपार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि दूरस्थ दुर्गम क्षेत्रों से आने वाले कार्यकर्ताओं की समस्त आवश्यक व्यवस्था पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान चंद्र गुड्डू द्वाराकिया गया था।

गुड्डू ने विगत महीनों से पार्टी कार्यालय में सभी प्रकार की व्यवस्था की है, जिस कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अब पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में पूर्व की भाँति असुविधाओं का सामना नही करना पड़ता है।बता दें कार्यकर्ता उत्साह से ग्रामीण क्षेत्रो में पार्टी को बेहतर मजबूत स्थिति में काँग्रेस पार्टी की पकड़ बना चुकी है। जिसकारण विपक्ष भाजपा तिलमिलाई हुई है ।पर्यवेक्षक ने पार्टी की मजबूती के प्रति तमाम व्यवस्थाओ को लेकर खजान गुड्डू की प्रसंशा व्यक्त की। तत्पश्चात पार्टी कार्यालय में श्रीमती संयोगिता सिंह द्वारा कार्यकर्ताओं की बैठक ली गयी, समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकरियो द्वारा अपने विचार एवं उदगार प्रकट करते हुए वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराया गया। आगामी 2022 मिशन को लेकर अपने सुझाव व्यक्त करते हुए पार्टी की मजबूती एवं एकजुटता को स्पष्ट किया। प्रवेशक के दिशा निर्देशनों के उपरांत पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य विजय को लेकर कांग्रेस पार्टी को एकजुट होने की बात की। बैठक में खजान चंद गुड्डू पूर्व दर्जा राज्य मंत्री, नारायण राम पूर्व विधायक,हयाद बोरा,ब्लाक अध्य्क्ष कांग्रेस श्रीमती पद्दमा बिष्ट, महिला जिला अध्य्क्ष समेत कांग्रेस पार्टी उमीदवार आदि तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता सामिल रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  पूर्णागिरि मेले में चंपावत पुलिस हुई सख्त 22 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही, एक वाहन सीज़
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News