Connect with us

कुमाऊँ

पार्वती ने जीती कोरोना से जंग, चिकित्सकों को दिया आशीर्वाद

बागेश्वर। 76 वर्षीय अम्मा ने अदम्य साहस के साथ हँसते हुये कोरोना को मात दे दी। इलाज के बाद स्वस्थ होकर अम्मा ने घर लौटते समय डॉक्टर को आशीर्वाद दिया। घर पहुंच कर डॉक्टरों की खूब तारीफ भी की।

यहां जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमित हुई लॉबाज निवासी 76 वर्षीय वृद्धा पार्वती देवी का इलाज किया गया। उन्होंने कोरोना को हराने के लिए इस उम्र में भी हिम्मत से काम लिया, जिससे आसानी से उनका इलाज भी किया गया। ठीक होकर वह अपने गाँव लॉबाज पहुची तो घर आकर भी अस्पताल की ही बात कर रही है, अम्मा कहती हैं कोरोना का इलाज अस्पताल में ही कराना चाहिए, किसी को डरना नही चाहिए, वहां के डॉक्टर और नर्स बहुत अच्छे से इलाज कर रहे हैं। और डॉ अब्बास, डॉ नदीम आदि स्वभाव से भी बहुत अच्छे हैं।
रिपोर्ट-दीपक मेहता

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News