Connect with us

Uncategorized

विधि विधान से खुले यमुनोत्री धाम के कपाट



उत्तराखंड में केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर केदारनाथ धाम के कपाट के बाद मां यमुना के कपाट विधि विधान से सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खुले गए हैं। कपाट खुलने के साथ ही मां यमुना के जयकारों से परिजर गूंज उठा।


शुक्रवार सुबह यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ धाम में मौजूद रही। पूरा यमुनोत्री धाम मां यमुना के जायकरों से गूंज उठा। सभी भक्त भक्ति में लीन नजर आए।

कुछ ही देर में खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट
केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के बाद अब कुछ ही देर में गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर खोल दिए जाएंगे। गंगोत्री धाम को भी फूल-पत्तियों से भव्य तरीके से सजाया गया है

यह भी पढ़ें -  वंदे मातरम् पर सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला!, बोले- शहीदों के बलिदान का अपमान

More in Uncategorized

Trending News