Connect with us

कुमाऊँ

पेट्रोल तथा डीजल के मूल्यों में निरंतर वृद्धि को लेकर प्रदर्शन

टनकपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर चंपावत विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में टनकपुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं टनकपुर के इंडियन पेट्रोल पंप में बढ़ती हुई तेल मूल्यों की वृद्धि के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया।
श्री खर्कवाल ने कहा कि केंद्र सरकार दिनों दिन पेट्रोल तथा डीजल के मूल्यों में निरंतर वृद्धि करती रहती है, जिससे समस्त जनमानस को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वालों में अनिल चौधरी पिंकी कांग्रेस नगर अध्यक्ष टनकपुर, गोपाल बिष्ट, श्रीमती भवानी टम्टा,भैरव दत्त जोशी, देवेंद्र सिंह, सुभाष चंद, गजेंद्र पाल, संजय अग्रवाल, नीरज मिश्रा, फैजल सिद्धकी, बच्ची सिंह महर, बसन्त राय, इंद्रदेव विश्वकर्मा, पुष्कर सिंह, कमल पंत, नरेश सहकारी, नवीन पांडेय, नंदू सक्सेना,मोहम्मद दानिश, रूपेश कुमार, दीप मोहन तिवाड़ी, विकास शर्मा, सौरभ गिरी, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाददाता:- गौरव शर्मा टनकपुर

यह भी पढ़ें -  पेपर लीक और छात्रों पर बल प्रयोग के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News