Connect with us

कुमाऊँ

पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को मिला घायल, उपचार के दौरान मौत

दन्या। थाना दन्या से लगभग सात किलोमीटर दूर अल्मोड़ा- पिथौरागढ़ हाईवे पर बसाण गांव मे पुलिस पार्टी को पेट्रोलिंग करते समय एक घायल व्यक्ति मिला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुऐ घायल व्यक्ति को तुरन्त सीचसी धौलादेवी मे भर्ती करवाया जहाँ डॉक्टरों ने निरीक्षण कर उक़्त व्यक्ति को मृत घोषित किया ।

एसओ सुशील कुमार ने जांच-पड़ताल कर उस व्यक्ति की पहचान प्रताप राम निवासी खूना डसीली के रूप मे हुई है। मृतक के शव को पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
संवादाता – खजान पाण्डेय

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in कुमाऊँ

Trending News