Connect with us

कुमाऊँ

मनोज को मिली पीएचडी उपाधि

दन्या। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से शोधकर्ता मनोज जोशी को पीएचडी उपाधि से नवाजा गया। विकास खंड धौलादेवी के दन्या निवासी मनोज जोशी पुत्र मोहन चंद्र जोशी ने एस एस जे कैम्पस अल्मोड़ा से शिव धाम एवं शिवपुराण महात्म्य अर्थात धार्मिक पर्यटन में शोध किया।

धार्मिक क्षेत्र में लगातार शोध के बाद कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें पीएचडी की उपाधि से नवाजा गया। इस क्षेत्र में पीएचडी उपाधि प्रोफेसर पुष्पा अवस्थी के निर्देशन में पूर्ण की। मनोज पहले भी कई अन्य परीक्षाएं भी पास कर चुके हैं। मनोज को पीएचडी उपाधि मिलने पर क्षेत्र के लोगो ने खुशी की लहर। जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद गोपाल, शिक्षक योगेंद्र रावत, सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रा पंत, हेम चंद्र पांडे, खजान पांडे सहित कई लोगो ने बधाइयां प्रेषित की।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News