Connect with us

कुमाऊँ

समाजसेवी अमित ने बांटी कोरोना बचाव किट

टनकपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के आदेशानुसार आज टनकपुर नगर के वार्ड नंबर 2 के सभासद मोहम्मद हासीब को पैरा लीगल वालंटियर समाजसेवी अमित कुमार विश्वकर्मा ने कोरोना से बचाव हेतु एक सामग्री किट वितरण की है। जिसमें मास्क,सेनेटाईजर ग्लब्स, हैंडवास ,साबुन इत्यादि है। और साथ में आसपास के नगर वासियों को भी अपनी ओर से मास्क वितरित किए। टनकपुर के वार्ड नंबर -5 नई बस्ती निवासी समाजसेवी अमित कुमार विश्वकर्मा अपने टनकपुर क्षेत्र मैं पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्य कर रहे हैं और टनकपुर शहर के कई वार्डो में गरीब तबके के लोगों के घर जाकर उनका हाल-चाल भी समय-समय पर जानते रहते हैं और प्रशासन से गरीब तबके के लोगों को मदद दिलाते रहते हैं। आज पैरा लीगल वालंटियर अमित कुमार विश्वकर्मा के साथ पैरा लीगल वालंटियर नीतू देवी भी मौजूद रही।

रिपोर्टर:- गौरव शर्मा टनकपुर

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News