Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा से नारी शक्ति का सम्मान किया-हनी पाठक

बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा महिला आरक्षण बिल को मंजूरी देने और इसे लोकसभा में पेश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरी कैबिनेट का आभार व्यक्त किया है।
हनी पाठक ने इसे आधी आबादी के पक्ष में एक ऐतिहासिक फैसला करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा से नारी शक्ति का सम्मान किया है।उज्ज्वला योजना हो, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम दो सौ रुपए तक कम करने की बात हो, इससे मात्र शक्ति को बड़ी राहत मिली है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलने के फैसले के बाद पूरी तस्वीर बदलने वाली है। महिलाएं अब राजनीतिक तौर पर भी सशक्त होंगी।

33 फीसदी आरक्षण मिलने से जहां देश के सर्वोच्च सदन में महिलाओं के लिए 181 सीटें आरक्षित हो जाएंगी, वहीं उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य में भी 70 में से 23 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के अमृत काल में प्रधानमंत्री द्वारा लिए गए इस ऐतिहासिक फैसले से पूरे देश की महिलाओं में आत्मा सम्मान और आत्म विश्वास का भाव पैदा होगा।
हनी पाठक ने कहा कि उत्तराखंड की धरती सशक्त मातृशक्ति की पहचान रही है। ऐतिहासिक चिपको आंदोलन की इस धरती में महिलाओं ने हमेशा से आगे बढ़चढ़ कर भाग लिया है। उत्तराखंड राज्य आन्दोलन इसका एक ज्वलंत उदाहरण है। अब लोकसभा और विधानसभाओं में भी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिए जाने से मातृशक्ति को और बल मिला है।
हनी पाठक ने कहा कि बीजेपी सरकार ने हमेशा मातृशक्ति का सम्मान किया है। हमारी राज्य सरकार ने भी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण देकर इस बात को सिद्ध किया है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather: मौसम का यू-टर्न, इन जिलों में IMD का भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News