Connect with us

उत्तराखण्ड

केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री मोदी पहाड़ी टोपी और खास तरह की सफेद पोशाक में आए नजर

गुप्तकशी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी केदारनाथ पहुंच गए हैं। उनके साथ उत्‍तराखंड के राज्‍यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) और मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भी केदारनाथ में मौजूद हैं। वह कुछ देर में बाबा केदार के दर्शन करेंगे।

केदारनाथ में प्रधानमंत्री के पहुंचने पर वीवीआइपी हैलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।मंदिर परिसर में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी भगवान भोले के सामने शाीश झुकाया और गर्भगृह में चले गए। यहां वह भगवान केदार का रुद्राभिषेक करेंगे।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी एटीबी वाहन में बैठकर हेलीपैड से केदारनाथ मंदिर परिसर में पहुंचे। उनके साथ मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री पहाड़ी टोपी और खास तरह की सफेद पोशाक में नजर आए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News