Connect with us

उत्तराखण्ड

पीएम मोदी को करना पड़ सकता है तीर्थ पुरोहितों के विरोध का सामना

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को तीर्थ पुरोहितों के विरोध का सामना करना पड़ा था, वही एक बड़ी खबर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर भी सामने आ रही है बता दें कि पांच नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे का चारधाम तीर्थ पुरोहित हक-हकूकधारी महापंचायत समिति ने विरोध जताने का एलान किया है। तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड को लेकर सरकार तीर्थ पुरोहित समाज का अपमान कर रही है।कल यानी तीन नवंबर को केदारनाथ कूच किया जाएगा। इसके बाद भी सरकार नहीं चेती तो पांच नवंबर को पीएम के दौरे का विरोध किया जाएगा।

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को विरोध का सामना करना पड़ा था।देवस्थानम बोर्ड को लेकर तीर्थ पुरोहितों ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है। 5 नवंर को पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले केदारनाथ धाम में उपजी स्थिति को मैनेज करने के लिए सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है। सरकार हर हाल में तीर्थ पुरोहितों को शांत कराना चाहती है। इसके लिए कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और धन सिंह रावत को जिम्मेदारी दी गई है।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News