Connect with us

कुमाऊँ

पीएम मोदी का विरोध करने जा रहे थे सुमित हृदयेश एवं अन्य कांग्रेसी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज हल्द्वानी आगमन के दौरान कांग्रेस के पब्लिसिटी कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुमित हृदयेश समेत कई कार्यकर्ताओं को काठगोदाम पुलिस ने गिरफ्तार किया।

बता दें कि सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेसी पीएम की रैली का विरोध करने निकले थे लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही गिरफ्तार कर लिया। हल्द्वानी के सौरव होटल के बाहर से सभी कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया गया। सुमित हृदयेश समेत कांग्रेस कार्यकर्ता पीएम मोदी मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। सुमित अपने साथियों के साथ अपने आवास संकलन से जैसे ही बाहर निकले उन्होंने पीएम मोदी समेत उत्तराखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। लेकिन तभी जैसे ही वे नैनीताल रोड पर निकले पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया और आगे जाने नहीं दिया।

इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर नोंकझोंक भी हुई। पुलिस सभी को बस में भरकर थाने ले गई। लेकिन कांग्रेसियों का नारेबाजी का सिलसिला रुका नहीं। सभी बस के अंदर से भी पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। बस काठगोदम पुलिस थाने पहुंची। कुछ देर यहां रखने के बाद उन्हें चोरगलिया की ओर ले जाया गया। जानकारी मिली है कि गिरफ्तार कांग्रेस नेताओं को काठगोदाम पुलिस चौकी में रखा गया।

यह भी पढ़ें -  पेपर लीक और छात्रों पर बल प्रयोग के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News