Connect with us

कुमाऊँ

भाजपा नेता के बचाव में आगे आया महिला मोर्चा, कुमाऊं आयुक्त को भेजा ज्ञापन

नैनीताल। बीते 14 मई को सीएम के नैनीताल दौरे के दौरान आशा कार्यकर्ताओं व पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी के बीच ज्ञापन देने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद आशा कार्यकर्ताओं ने मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर सौंपी और बीते रोज उन्होंने जिलाधिकारी को भी पूर्व मंडल अध्यक्ष पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए उन पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

जिसके बाद बुधवार को भाजपा नेता के बचाव में भाजपा महिला मोर्चा आगे आया और भाजपा महिला मोर्चा ने पूर्व जिला महामंत्री व विधानसभा प्रभारी भावना मेहरा के नेतृत्व में अपर आयुक्त प्रकाश चंद के माध्यम से कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन भेजा है।

ज्ञापन के अनुसार आशा वर्कर कमला कुंजवाल अपने महिला अधिकारों का दुरुपयोग कर रही हैं उन्होंने भाजपा नेता मनोज जोशी के खिलाफ पुलिस में झूठी शिकायत की है । जबकि कमला कुंजवाल ने विधायक सरिता आर्य द्वारा मुख्यमंत्री के नैनीताल आगमन की तैयारी बैठक में आकर सरकार के खिलाफ अशोभनीय व्यवहार किया ।

भाजपा नेता मनोज जोशी ने इस सम्बंध में कमला कुंजवाल के खिलाफ कार्यवाही हेतु तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है। इसलिये पुलिस को कार्यवाही हेतु निर्देश दिए जाएं।

ज्ञापन देने वालों में महिला मोर्चा की विधानसभा प्रभारी भावना मेहरा, गजाला कमाल, रीना मेहरा, दीपिका बिनवाल, प्रगति जैन, वर्षा, विमला तिवारी, भगवती सुयाल, सुधा आर्य, तुसी साह, कविता गंगोला आदि मौजूद रहे।

-हिमानी बोहरा

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News