Connect with us

उत्तराखण्ड

पुलिस ने थेरेपी के नाम पर महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी डॉक्टर को किया गिरफ्तार

एक युवती ने अपने परिजनों के साथ थाने पर जाकर एक तहरीर दी कि चिकित्सक डॉ0 के. पी. सिंह एवं डॉ0 वर्मा द्वारा महर्षि पंतजली योग एवं चिकित्सा केन्द्र बिधोली में थेरेपी किये जाने के दौरान पीड़िता के साथ छेड़खानी करते हुए दुराचार का प्रयास किया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर तत्काल विभिन्न धाराओं 328, 376/511, 354/323/504/506/352 अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। जांच म0उ0नि0 निधि डबराल को सुपुर्द की गयी। अभियोग में नामजद अभि0गण की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित कर रवाना किया गया।

दिनांक 05.09.2023 को पीड़िता के परिजन उक्त प्रकरण में चिकित्सा केन्द्र विधोली में संबंधित चिकित्सकों से वार्ता हेतु गये थे। जहां पर डॉ० के. पी. सिंह द्वारा उत्तेजित होकर पीड़िता के परिजनों के साथ अभद्रता की गयी। जिस पर परिजनों द्वारा उक्त आरोपी चिकित्सक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा नियमानुसार साक्ष्यों के आधार पर अभि0 डॉ0 के. पी. सिंह (कृष्णपाल सिंह ) पुत्र विशम्बर सिंह निवासी न्यू मिट्ठी बैरी प्रेमनगर देहरादून को दिनांक 05.09.2023 को गिरफ्तार किया गया। अभि0 को न्यायालय पेश किया जा

रहा है

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

डॉ0 के.पी. सिंह (कृष्णपाल सिंह ) पुत्र विशम्बर सिंह निवासी न्यू मिट्टी बैरी प्रेमनगर देहरादून

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  अनियंत्रित होकर गंगनानी नदी में समाई कार, पांच श्रद्धालुओं की मौत

More in उत्तराखण्ड

Trending News