Uncategorized
शुद्धिकरण हवन पर सियासत तेज, मंगलौर में कांग्रेस ने दलित समाज के साथ की जनसभा

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कथित तौर पर किए गए शुद्धिकरण हवन को लेकर उत्तराखंड की सियासत गरमाती जा रही है। मंगलौर में कांग्रेस ने दलित समाज के साथ जनसभा की।
यात्रा की गाइड और यात्रा की जानकारी
कांग्रेस ने शुद्धिकरण मामले पर खोला भाजपा के खिलाफ मोर्चा
8 अगस्त को खड़गे की जनसभा के बाद रैली स्थल पर हवन और गंगाजल छिड़कने की घटना को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा और हिंदू संगठनों पर निशाना साध रही है। अब इस मुद्दे को लेकर मंगलौर में भी कांग्रेस ने दलित समाज के बीच जनसभा कर इसे सामाजिक सम्मान और छुआछूत से जोड़ते हुए भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
कई लोगों ने भाजपा छोड़ की कांग्रेस ज्वाइन
मंगलौर में आयोजित जनसभा में विधायक काजी निजामुद्दीन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं के अनुसार, कई लोगों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सभा में मौजूद लोगों ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का संकल्प लेने की बात कही।
शुद्धिकरण हवन को लेकर कांग्रेस का भाजपा पर हमला
मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि देश और प्रदेश में वर्ष 2026 में भी छुआछूत जैसी घटनाओं का सामने आना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की जाति या सामाजिक पहचान के आधार पर उसके आने के बाद किसी स्थान का ‘शुद्धिकरण’ करना समाज को बांटने वाली मानसिकता को दर्शाता है






