Connect with us

उत्तराखण्ड

इन ब्लॉकों में बुुझेगी 1380 परिवारों की प्यास

अल्मोड़ा। जिले के हवालबाग और भैंसियाछाना ब्लॉक के 1380 परिवारों के लिए खुशखबरी है। इन दोनों ब्लॉक भैंसियाछाना व हवालबाग के 1380 परिवारों को जल संकट से निजात मिल जाएगा। गांवों में जल संकट से निजात पाने के लिए प्रस्तावित योजनाओं को स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सबसे अधिक भनरगांव ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना से 600 से अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा।

जिले के कई ग्रामीण इलाकों में लोग अभी भी प्राकृतिक स्रोतों पर ही निर्भर हैं और ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है तथा गर्मियों में ग्रामीणों की मुश्किले और अधिक बढ़ जाती हैं। इसी समस्या से निदान दिलाने के लिए जल निगम की ओर से हवालबाग ब्लॉक के लिए चार और भैंसिया छाना के लिए पंपिंग योजनाओं का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद अब निगम की ओर से सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं तथा निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। इसी माह इन योजनाओं में निर्माण कार्य शुरू होगा और आने वाले समय में लोगों को पेयजल की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।

-दीपक कुमार पांडेय

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  देहरादून में युवती की हत्या, बोरे में मिला शव, इलाके में मची सनसनी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News