Connect with us

उत्तराखण्ड

फेसबुक फेक अकाउंट बनाकर नाबालिग की फेक अश्लील तस्वीरें की गई अपलोड, मामला दर्ज,

फेसबुक पर फेक अकाउंट बनाकर नाबालिग की फेक अश्लील तस्वीरें की गई अपलोड, मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

आज के समय में हम अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें साझा करते हैं और लोग हमारी फोटो पर कमेंट या लाइक करते हैं तो हमें खुशी होती है लेकिन अक्सर इस प्रकार की फोटो अपलोड करना कभी कभी भारी भी पड़ सकता है

बता दे कि एक ऐसा वाक्य देहरादून का सामने आया है जहां फेसबुक पर एक फर्जी अकाउंट बनाकर 16 साल की नाबालिक लड़की की फोटो के माध्यम से अश्लील फोटो व वीडियो अपलोड की गई। किशोरी के पिता की शिकायत पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने रविवार को इस मामले में आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि किसी ने फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाया है, जिसके प्रोफाइल में उनकी नाबालिग बेटी का फोटो लगा है। बीते दिनों आरोपित ने इस अकाउंट पर अश्लील वीडियो अपलोड कर उसे शेयर कर दिया। अकाउंट के प्रोफाइल में नाम व अन्य जानकारी किसी और की है। थानाध्यक्ष प्रेमनगर धनराज बिष्ट ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

More in उत्तराखण्ड

Trending News