Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल में तल्लीताल गांधी चौक पर मणिपुर मे महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने और उनके साथ सामूहिक बलात्कार करने की घटना पर पीपुल फॉर्म्स ने जताया रोष

रिपोर्टर भुवन ठठोला

नैनीताल। नगर के तल्लीताल गांधी चौक पर पीपुल्स फोरम द्वारा मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने और उनके साथ सामूहिक बलात्कार करने की घटना पर कड़ी निंदा करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त कर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

बता दे कि मणिपुर में महिलाओं के साथ धृणित अत्याचार की घटना सामने आई है। जहाँ पर 3 महिलाओं को नग्न कर उनकी इलाके में परेड निकाली गई। बीते 4 मई को महिलाओ के साथ यह घटना घटित हुई जिसका वीडियो वायरल होने के बाद राज्यभर में लोग आंदोलन कर रहे हैं। सड़क से संसद तक इस मामले पर हंगामा मचा है। वही गुरुवार को तल्लीताल गांधी चौक पर पीपुल्स फोरम द्वारा मणिपुर की महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उन्हें निर्वस्त्र घुमाने की घटना पर कड़ी निंदा करते हुए अपना रोष व्यक्त किया। साथ ही संथा लोगों ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।

नैनीताल समाचार के सम्पादक राजीव लोचन साह ने कहा कि पूरे देश भर में मणिपुर की राजधानी इम्फाल से 35 किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र में 3 महिलाओं के साथ हुई इस घटना ने देश को हिला कर रख दिया है वही महिलाओ के साथ छेड़छाड़ व 20 साल की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है यह घटना माफी योग्य नही कहा कि मणिपुर में लोकतंत्र,लोक लाज सौहार्द मानवता का सरेआम कत्ल हो रहा है। महिलाएं कही भी सुरक्षित नही जिसका पीपुल्स फोरम के सदस्य कड़ी निंदा करते है और प्रदर्शन के माध्यम से सरकार से आरोपियों को जल्द से जल्द सजा की मांग की है कहा कि वह मुज्जफरनगर कांड के साक्षी रहे है इससे पूर्व भी अंकिता भंडारी जैसी जो कांड हुए है पिछले एक सालों में जो महिलाओं के साथ जो घटनाएं हुई है उनमें हमारी केंद्र व राज्य सरकार का क्या रोल रहा है दोषियों को अब तक सजा नही हुई वही अब मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई इस घटना ने सभी के दिलो में आग लगा दी है जिसका पीपुल्स फोरम कड़ी निंदा करता है और सरकार से आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग करता है

यह भी पढ़ें -  नशेड़ी पति से परेशान होकर महिला ने की आत्महत्या, घटना के बाद पति व ससुर गायब

More in उत्तराखण्ड

Trending News