Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में मंत्री मंडल के गठन की तैयारी


देहरादून। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने कैबिनेट में पूरे 11 मंत्रीमण्डल का गठन एक साथ करना चाह रहे हैं। इसके लिये व्यापक तैयारी होने लगी है। अब जल्दी ही मंत्रियों के दायित्व उनको सौंपे जायेंगे। इस बार मंत्री मण्डल में कुछ नए चेहरे भी शामिल होंगे ऐसा संकेत मुख्यमंत्री तीरथ सिंह दे चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह के कार्यकाल में तीन मंत्रियों के पद खाली थे,यह भी उनके लिये असंतोष का प्रमुख कारण बना।

सूत्रों के मुताबिक अपने-अपने स्तर से भाजपा के विधायक मंत्री मण्डल में शामिल होने के लिए हाई कमान तक से सिफ़ारिश लगाने लग गए हैं। बताया जा रहा है कि 11 सदस्यीय मंत्री मण्डल का गठन अब अतिशीघ्र हो जायेगा। इसके लिये मुख्यमंत्री तीरथ सिंह भाजपा वरिष्ठ नेताओं से भी विचार विमर्श कर रहे हैं। ताकि संतुलित ढंग से मंत्री मंडल का गठन हो सके।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News