Connect with us

कुमाऊँ

सगाई की तैयारी चल रही थी, हो गया हादसा, 5 बच्चों को लगा करंट

लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत में 5 बच्चों को करंट लग गया। बताया गया कि हादसा सगाई के दौरान हुआ। बच्चों की उम्र 5 से 16 साल तक है। करंट से झुलसे बच्चों की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि घर की छत पर टेंट लगाने के दौरान यह हादसा हुआ। टेंट की लोहे की पाइप हाईटेंशन लाइन से टकराई जिसकी चपेट में आकर 5 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने आनन-फानन में दो बच्चों को सुशीला तिवारी और बाकी को बेस अस्पताल में भर्ती कराया है । बताया जा रहा है कि सगाई कार्यक्रम से पहले टेंट लगाने के दौरान यह हादसा हुआ है। यह घटना वार्ड नंबर 6 की बताई जा रही है। जिस घर में हादसा हुआ वह महिला किराए पर रहती थी, और उसकी बेटी की सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान करंट लगने की घटना से हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें -  सुमित हृदयेश के बयान पर भाजपा का पलटवार, बुद्ध पार्क में फूंका पुतला
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News