Connect with us

उत्तराखण्ड

सीएम धामी के दौरे को लेकर प्रशासन की तैयारियां जोरों पर

हल्द्वानी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी आ रहे हैं, नगर निगम के महापौर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने बताया कि मुख्यमंत्री के एक दिवसीय दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा पूरी तैयारियां की जा रही हैं। एसडीएम हल्द्वानी मनीष कुमार, महापौर जोगेंद्रपाल सिंह रौतेला, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट एवं थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने गौलापार बाईपास रोड पर बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर सीएम धामी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में होने वाले कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

आपको बता दें कि नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के महापौर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने कहा कि मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक दिवसीय दौरा है। उन्होंने बताया इस दौरान सीएम धामी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास भी करेंगे और ट्रेचिंग ग्राउंड में बने लीगेसी वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट का भी शिलान्यास होगा। उन्होंने कहा कि हमें ऐसी उम्मीद है कि सीएम धामी होने वाले कार्यक्रम के दौरान हल्द्वानी शहर को और भी सौगात दे सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News