Connect with us

कुमाऊँ

राहुल के कार्यक्रम से पूर्व खजान पाण्डे ने की दावेदारी

हल्द्वानी। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व महासचिव खजान पांडे ने भी हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी कर दी है। माना जा रहा है कि 16 दिसम्बर को राहुल गांधी के उत्तराखंड प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले दावेदारी करने वालों की संख्या बढ़ने लगी है। इसी क्रम में खजान पांडेय ने कहा कि डॉक्टर इंदिरा हृदयेश की मृत्यु के बाद हल्द्वानी में नए प्रत्याशी की तलाश की जा रही है,ऐसे में अपनी वरिष्ठता और पार्टी के प्रति समर्पण और सामाजिक छवि तथा राजनीतिक पृष्ठभूमि को देखते हुए उन्होंने भी हल्द्वानी विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की है। पांडे ने कहा कि नगर पालिका परिषद का सभासद रहते हुए उन्होंने स्वच्छ छवि और ईमानदार सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में ख्याति अर्जित की है।

लंबे समय तक उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की कांग्रेस सरकारों में जनता के जनहित के कार्यों को कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा वरिष्ठता सूची में वह पहली पंक्ति के कार्यकर्ता हैं। और पूर्व में उनके द्वारा हल्द्वानी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व महानगर पालिका के महापौर प्रत्याशी के लिए पार्टी में आवेदन किया गया था किंतु उन्हें अवसर नहीं मिल पाया।2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर दिया जाना चाहिए।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News