Connect with us

कुमाऊँ

बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया विधिवत प्रारम्भ,28 को मतदान

हल्द्वानी। बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया विधिवत प्रारम्भ कर दी गयी है। सत्र (2022 –2024) चुनाव हेतु वर्तमान में 12 नामांकन विभिन्न पदो के लिए दाखिल किए गये। 928 मतदाता 14 विभिन्न पदो के लिए प्रतिनिधि का चुनाव करेगे । चुनाव अधिकारी अधिवक्ता दीवान सिंह बिष्ट ने अवगत कराया गया कि सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है, तय कार्यक्रम के अनुसार 28 तारीख को मतदान एवं मतगणना का कार्य किया जाएगा।

श्री बिष्ट ने कहा चुनाव प्रक्रिया पूर्णता पारदर्शिता तरीके से सम्पादित की जा रही है, जिन लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया गया । उनमें अध्यक्ष पद हेतु राजन सिंह मेहरा, उपाध्यक्ष पद हेतु – प्रकाश चन्द्र जोशी उपाध्यक्ष (आरक्षित महिला)- रजनीपाल संयुक्त सचिव (प्रेस) – योगेश चन्द्र लोहनी व बंसती बिष्ट , सचिव विनीत परिहार कोषाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह रौतेला,लेखाधिकारी – राजेद्र प्रसाद पाण्डे व मनीष गोयल
पुस्तकालयध्यक्ष – मीनू चौहान,कार्यकारिणी सदस्य – सुधांसु तिवाड़ी कार्यकारिणी सदस्य (महिला) सुचित्रा बेलवाल द्वारा नामांकन दाखिल किया।

चुनाव संपन्न करने में धनश्याम बडोला बृजेश बिष्ट, भुवन गुणवत, महेश सोराडी, निर्मल थापा, रावल, हरप्रीत सिंह गम्भीर, गोविंद सिंह बगडवाल दिलीप रावल देवेंद्र कुमार विश्वकर्मा, ललित जोशी जगतसिंह कुल्पाल द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News