Connect with us

उत्तराखण्ड

ड्रग तस्कर की लगभग 40 लाख की संपत्ति हुई जप्त

चंपावत। ड्रग माफियाओं के विरूद्ध चम्पावत पुलिस ने कमरतोड़ कार्यवाही करते हुए आज टनकपुर कोतवाली क्षेत्र में चरस की तस्करी करने वाले अभियुक्त की लगभग 40 लाख की चल अचल सम्पत्ती को फ्रीज कर दिया, वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त बनाये जाने एवं ड्रग्स माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए आज चम्पावत के थाना टनकपुर मे वर्ष 2022 के जून माह में गिरफ्तार हुए अभियुक्त नुक्ता प्रसाद निवासी वार्ड नo-5 थाना टनकपुर के विरूद्ध NDPS Act के अन्तर्गत सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही हेतु चिह्नित कर उसके आय के अन्य स्रोतो की जानकारी प्राप्त की गयी है।

चंपावत के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त नुक्ता प्रसाद का टनकपुर के वार्ड नo 5 में बना 3 मंजिला मकान तथा उसके परिजनों के खातों में लगभग 17 लाख की नगद धनराशि कुल 40 लाख की चल अचल सम्पत्ति पायी गयी, जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त उपरोक्त कोई वैध आय के स्रोत के दस्तावेज प्रस्तुत नही किये जाने के पश्चात उसके द्वारा अर्जित कुल 40 लाख की सम्पत्ती को फ्रीज किये जाने हेतु तहसीलदार टनकपुर, ई0ओ0 नगर पालिका तथा सम्बन्धित बैंको के नोडल अधिकारियों को पत्राचार करते हुए सम्पत्ती को फ्रीज करवा दिया है।

पुलिस की इस कार्यावाही से जनपद के ड्रग माफियाओं में हड़कम्प मचा हुआ है, नशे के कारोबार में लिप्त माफियाओं के विरूद्ध सम्पत्ती जब्तीकरण का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

रिपोर्ट- विनोद पाल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News