Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी – इस स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 6 युवतियां रेस्क्यू, 4 गिरफ्तार, संचालक फरार

मीनाक्षी

हल्द्वानी – तिकोनिया क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर में चल रहे कथित देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए छह युवतियों को रेस्क्यू किया है। कार्रवाई के दौरान एक महिला सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जबकि स्पा सेंटर का मुख्य संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

जानकारी के अनुसार अनैतिक मानव व्यापार निरोधक इकाई (एएचटीयू) प्रभारी उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर को लंबे समय से तिकोनिया स्थित एमजे द लक्जरी स्पा में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। मुखबिर की सूचना के आधार पर गुरुवार शाम पुलिस टीम ने स्पा सेंटर में छापेमारी की।

छापे के दौरान स्पा के भीतर बने दो कमरों में एक-एक युवक और युवती आपत्तिजनक अवस्था में मिले। वहीं अन्य कमरों में चार युवतियां मौजूद थीं। पूछताछ में युवतियों ने आरोप लगाया कि स्पा संचालक और उसके सहयोगी उन्हें नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार के लिए मजबूर करते थे।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 16 इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक वस्तु, निरोध के कई पैकेट, ग्राहकों की एंट्री से संबंधित दो रजिस्टर और 4,320 रुपये नकद बरामद किए। सभी सामान को सील कर कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और 6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। रेस्क्यू की गई छह महिलाओं को काउंसलिंग के बाद वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार मुख्य संचालक की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

More in Uncategorized

Trending News