Connect with us

कुमाऊँ

केक काटकर मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन

हल्द्वानी। भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन कात्यायनी फाउंडेशन ने स्कूली बच्चों के साथ केक काटकर मनाया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष व भाजपा महिला मोर्चा नगर महामंत्री आशा शुक्ला ने बच्चों को पं उपाध्याय के जीवन के बारे में जानकारी दी। कहा कि एकात्म मानववाद जैसे प्रगतिशील आर्थिक विचार के प्रणेता पं उपाध्याय ने अंत्योदय के लिए आजीवन काम किया। साथ ही उन्होंने दूरदर्शी राजनीतिज्ञ पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने समय समय पर विभिन्न चुनौतियों व समस्याओं के निराकरण के लिए अपने विचार-दर्शन से देश का मार्गदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि जनसंघ के राष्ट्रजीवन दर्शन के निर्माता दीनदयालजी का उद्देश्य स्वतंत्रता की पुर्नरचना के प्रयासों के लिए विशुद्ध भारतीय तत्व-दृष्टी प्रदान करना था। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य राम सिंह बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार, नगर उपाध्यक्ष अंशुल पांडे, नगर मंत्री आनंद आर्य, रजत दिवाकर, शिवम चौधरी, मुकेश वर्मा, वीरेंद्र बिष्ट, विमल पटियाल, सुधा तिवारी, खट्टी जोशी, दीक्षा पाल, हरीश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News