Connect with us

कुमाऊँ

रचनाकार भुवन बिष्ट को राधा कृष्णन सम्मान 2021

रानीखेत । शिक्षक दिवस के अवसर पर शान्ति फाउण्डेशन गोण्डा उत्तर प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय शैक्षिक संगोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसी क्रम में विकास खण्ड ताड़ीखेत के ग्राम मौना निवासी रचनाकार भुवन बिष्ट को राधा कृष्णन सम्मान 2021 सम्मान पत्र प्रदान किया गया। संस्था द्वारा शिक्षा, सामाजिक व लेखन के लिए विभिन्न राज्यों के शिक्षकों रचनाकारों, लेखकों को सम्मानित किया गया। जूम एप के माध्यम से राष्ट्रीय शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

शान्ति फाउण्डेशन संस्था द्वारा सभी शिक्षकों रचनाकारों, लेखको को राधा कृष्णन सम्मान 2021 सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर ही गीना देवी शोध संस्थान हरियाणा द्वारा भी गीना देवी शिक्षक गौरव सम्मान पत्र भी भुवन बिष्ट को प्रदान किया गया है। इससे पूर्व भी अनेक संस्थाओं द्वारा भुवन बिष्ट को लेखन के लिए सम्मानित किया जा चुका है। लेखक रचनाकार भुवन बिष्ट प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में हिन्दी, कुमाउनी में निरन्तर लेखन व स्वतंत्र पत्रकारिता कर रहे हैं। बिष्ट को यह सम्मान मिलने पर क्षेत्र की जनता ने उनको बधाई दी, और उनके उज्जवल भविष्य के लिए उनको शुभकामनाएं दी। भुवन बिष्ट ने यह सम्मान मिलने पर शान्ति फाउण्डेशन गोण्डा उत्तर प्रदेश और गीना देवी शोध संस्थान हरियाणा का आभार व्यक्त किया।

बलवन्त सिंह रावत

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News