Connect with us

उत्तराखण्ड

आठ वर्षीय मासूम से किया दुष्कर्म, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में किया मुकदमा

हल्द्वानी। बनभूलपुरा से आठ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। जिस पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है। बताया गया है कि यह मामला 30 जून का है।बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि बनभूलपुरा निवासी एक महिला के पांच बच्चे हैं। महिला लोगों के घरों में काम करती है। वह बीते दिनों लोगों के घर में काम पर गई थी। और अपने आठ साल के बेटे को घर पर ही छोड़ कर गई थी। तभी इंदिरानगर निवासी मोहम्मद जकी उनके घर आया। युवक ने समोसा लाने के बहाने बच्चे को अपने घर बुलाया। इसके बाद बच्चे के साथ दुष्कर्म किया। यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बेटे ने मां के आने पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद महिला मंगलवार को थाने पहुंची। एसओ बनभूलपुरा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज किया है। कहा कि मो. जकी कबाड़ का काम करता है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -  सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक, फ्लीट को रवाना होने के लिए करना पड़ा इंतजार

More in उत्तराखण्ड

Trending News