Connect with us

कुमाऊँ

रवि रोटी बैंक ने की प्रभावित मजदूरों की मदद

हल्द्वानी। मोटाहल्दू स्थित मज़दूरों की झोपड़ियों में आग लग जाने के बाद, तक़रीबन 50 गरीब परिवारों को भारी आर्थिक नुक्सान पहुंचा है। इस दुखद घटना की खबर जब रवि रोटी बैंक हल्द्वानी की टीम तक पहुंची तो उन्होंने राशन, कपड़े आदि लेकर घटना स्थल का दौरा किया। वहां पहुंचकर टीम ने सभी पीड़ित परिवारों को सहायता पहुंचाने का प्रयास किया गया।

रवि रोटी बैंक ने सभी पीड़ितों को आश्वासन दिया कि आगे भी अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को मदद करने का वह प्रयास करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा ज़रूरत की वस्तुओं को इन परिवारों तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर रवि रोटी बैंक परिवार से संस्था के अध्यक्ष तरुण सक्सेना, विजय सनवाल, सागर अधिकारी, गौरव यादव, अरस्तू आदि मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News