Connect with us

उत्तराखण्ड

सच्चे मन से ही होती है समाज सेवा: हेम आर्य


पर्वत प्रेरणा ब्यूरो
भवाली/हल्द्वानी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेम आर्य अपने लिए भलेहि कुछ भी हासिल नहीं कर पाये हों लेकिन आम जनता के लिये उन्होंने बहुत कुछ किया है। जनता के बीच श्री आर्य ने अच्छी खासी पकड़ बनाई है। वह घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनते हैं और अपने स्तर से उनका निदान भी करते हैं। पूर्व में नैनीताल विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव भी उनके लिये रोचक रहा। कांटे की टक्कर देने वाले हेम आर्य ने पिछले लंबे समय से आम जनता का दिल जीत लिया है। माना जा रहा है कि इस बार भी वह पक्के दावेदार हैं।
श्री आर्य ने पर्वत प्रेरणा से बातचीत करते हुए कहा कि सच्चे मन से समाज सेवा होती है, इसलिए वह आम जनता के बीच जाना पसंद करते हैं और उनके दुख :सुख में खड़े रहते हैं। श्री आर्य ने कहा कि कहना वही चाहिये जो व्यक्ति कर सके। कोरी घोषणाएं कुछ ही समय के लिए होती हैं। हेम अभी से दमदार तरीके से अपनी पकड़ मजबूत बनाने लग गए हैं।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News