उत्तराखण्ड
धर्म परिवर्तन कर युवती के साथ बनाए शारीरिक संबंध, शादी से किया मना, वीडियो वायरल करने की दे रहा है धमकी
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एक ऐसा वाक्या सामने आया जिसे पढ़कर इंसानियत शर्मसार हो गई है। बता दें कि मामला रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर का है जहां पर एक युवक द्वारा युवती को झूठे प्यार में फंसा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसे अपने दोस्तों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर के आदर्श कालोनी निवासी एक युवक ने अपनी कॉलोनी का ‘आदर्श’ नाम गलत साबित कर दिया है। इस युवक पर आरोप है कि उसने अपना धर्म बदलकर एक युवती का तीन साल तक शारीरिक शोषण किया। साथ ही उसकी अश्लील वीडियो और फोटो भी बनाई। आरोप यहां तक है कि अब वह युवती पर उसके दोस्तों से भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है, और ऐसा न करने पर उसकी अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। इस मामले में पीड़िता ने विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
रविवार को विहिप कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और एसएसआई सतीश कापड़ी को तहरीर सौंपी। उनका कहना था कि आरोपित युवक ने शहर की एक युवती से तीन साल पहले अपना नाम और धर्म बदलकर दोस्ती की, और बाद में शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए और इसकी अश्लील वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को भी दे दी। इधर गत पांच अप्रैल को युवती कहीं जा रही थी। तभी आरोपित ने उसे रास्ते में रोक लिया और अश्लील वीडियो दिखाते हुए जबरन ले जाने लगा। इसी बीच युवती का भाई भी आ गया। युवती ने अपने भाई को बताया कि उसके पास उसकी अश्लील वीडियो है। जब उसने मोबाइल छिनने का प्रयास किया तो आरोपित वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष और विहिप कार्यकर्ताओं ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई सतीश कापड़ी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर विहिप के जिला सुरक्षा प्रमुख अनिल गंगवार, राकू, अनूप, विशाल यादव, रजत दीक्षित, गौरव कुमार, गौरव चौधरी आदि थे।

चमोली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, चमोली में दो दिवसीय फोस्टरिंग जेंडर इक्वेलिटी एंड इनक्लूसिविटी थ्रो...
पर्वत प्रेरणा ब्यूरो चंपावत। जिला मुख्यालय में सोमवार को श्रम कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक मेडिकल...
पर्वत प्रेरणा ब्यूरोहल्द्वानी। हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन एवं आयकर विभाग के मध्य आयोजित मैत्री बैडमिंटन प्रतियोगिता...
पर्वत प्रेरणा ब्यूरोहल्द्वानी। रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली के दौरान कांग्रेस विधायक...
बसों को रोके जाने का आरोप, एसपी के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ धरनापर्वत प्रेरणा ब्यूरोहल्द्वानी।...
खीरगंगा नदी किनारे आवास में मिला 48 वर्षीय तारा सिंह कोरंगा का शव, पुलिस जांच में...

