Connect with us

उत्तराखण्ड

सेब से लदा वाहन नदी में गिरा, एसडीआरएफ में किया रेस्क्यू

त्यूणी से सेब की पेटियां लेकर देहरादून मंडी जा रहा एक पिकअप वाहन हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर छिबरो पावर हाउस के पास टोंस नदी में जा गिरा हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर नदी से वाहन को बाहर निकाला। इस दौरान चालक का शव वाहन के अंदर फंसा हुआ था। मृतक की पहचान पदम (29) पुत्र खीमदास निवासी ग्राम भाटगढ़ी पोस्ट कठंग तहसील त्यूणी के रूप में हुई है। बताया गया कि वाहन में केवल चालक ही सवार था।


घटनाक्रम के मुताबिक SDRF टीम को सूचना हुई की छिब्रो पावर हाउस कोटी इछाड़ी मार्ग पर एक पिकअप वाहन खाई में होते हुए टोंस नदी में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, जिसमे SDRF टीम की आवश्यकता है।


उक्त सूचना पर SDRF टीम ASI सुरेश तोमर के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ खाई में रोप के माध्यम से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में उतरकर नदी में उक्त वाहन तक पहुँच बनायी।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर गहन सर्चिंग करते हुए उक्त वाहन (UK07CD2372) में सवार एक व्यक्ति के शव को बरामद कर रोप स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 24 PCS अधिकारियों के तबादले : नैनीताल जिले में भी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

More in उत्तराखण्ड

Trending News