Connect with us

कुमाऊँ

एसटीएच के चार डॉक्टरों का इस्तीफा, मरीज परेशान

हल्द्वानी के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की भारी कमी है, इसके चलते मरीजों को अकसर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कुमाऊ का बड़ा अस्पताल होने की वजह से सुशीला तिवारी में यूपी से लेकर कई जगह के लोग इलाज के लिए यहां पर आते हैं, लेकिन उसके बावजूद भी डॉक्टरों की कमी के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज फिर मेडिकल कॉलेज से खबर सामने आ रही है यहां पर चार डॉक्टरों के इस्तीफा देने के बाद मरीजों को और ज्यादा परेशानी होने लगी है।

बताया जाता है कि मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के डा. यतींद्र, डा. नताशा ने इस्तीफा दिया है। जबकि एनेस्थीसिया विभाग, बाल रोग विभाग से भी एक-एक डाक्टर ने भी इस्तीफे के लिए नोटिस भेज दिया है।

उल्लेखनीय है कि हल्द्वानी मेडिकल कालेज में इलाज के लिए पूरे कुमाऊं के लोग आते हैं। यूपी के मुरादाबाद और रामपुर से भी मरीज यहां पर इलाज को आते हैं। जानकारी के अनुसार मेडिसिन विभाग में 30 डाक्टर होने चाहिए। यहां पर अब अब केवल 4 डॉक्टर ही रह गए हैं।

यह भी पढ़ें -  कपकोट में क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News